देश की खबरें | बीड मे हिरण का शिकार करने के आरोपी को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से मिली धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के बीड जिले में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय पदाधिकारी सतीश भोसले को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से सोशल मीडिया अकाउंट से धमकी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, नौ मार्च महाराष्ट्र के बीड जिले में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय पदाधिकारी सतीश भोसले को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से सोशल मीडिया अकाउंट से धमकी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह धमकी फर्जी हो सकती है।

अधिकारी ने बताया कि भोसले उर्फ ‘खोक्या’ पर हिरण का शिकार करने का आरोप है और फेसबुक अकाउंट से दी गई धमकी इसी संबंध में थी।

सोशल मीडिया के उपयोगकर्ता ने लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेते हुए हिरण का शिकार करने के लिए भोसले की गिरफ्तारी की मांग की है। संदेश में कहा गया है, ‘‘हिरण हमारे भगवान हैं। खोक्या माफी के लायक नहीं है।’’

बीड पुलिस थाना के अधिकारी ने बताया, ‘‘फेसबुक अकाउंट फर्जी हो सकता है। हमने सोशल मीडिया फर्म को इस बारे में जानकारी देने के लिए लिखा है। अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।’’

संयोग से, वन विभाग भोसले के शिकारी होने के आरोपों की जांच कर रहा है और उसने कई स्थानों पर तलाशी भी ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\