देश की खबरें | राजस्थान में एक लाख कोरोना जांच प्रतिदिन करने की क्षमता विकसित की जाएगी : शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 70 हजार कोरोना जांच प्रतिदिन करने की क्षमता है जिसे जल्द ही बढ़ाकर एक लाख किया जाएगा और इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं।

जयपुर, पांच अप्रैल राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 70 हजार कोरोना जांच प्रतिदिन करने की क्षमता है जिसे जल्द ही बढ़ाकर एक लाख किया जाएगा और इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं।

शर्मा ने लोगों को सावधान किया कि टीकाकरण के बाद भी कोरोना होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता और इसलिए जिन लोगों का टीकाकरण हो गया है उन्हें भी मास्क, दो गज की दूरी और बार-बार हाथ धोने जैसी सावधानियां नहीं छोड़नी चाहिए।

उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते हुये कहा कि आमजन में लापरवाही के चलते इन दिनों कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

उन्होंने कहा कि फरवरी में प्रदेश भर में कोरोना से संक्रमितों की संख्या केवल 60 थी, और आज यह संख्या 1700 को पार कर गई है।

शर्मा ने कहा कि पूर्व में भी राजस्थान ने कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में सफलता पाई थी और अब भी सरकार और विभाग पूर्ण रूप से सतर्क और सजग है।

मंत्री ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सरकार ने व्यापक स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी है और सभी निजी चिकित्सालयों में सामान्य और आईसीयू के 10 प्रतिशत बिस्तर कोरोना संक्रमितों के लिये आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए है।

उन्होंने कहा कि वहीं डेडिकेटेड कोविड सैन्टर की संख्या में भी बढ़ोतरी की भी तैयारियां की जा रही है।

कुंज रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\