एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे नगर निकाय म्हाडा के अस्पताल से उपकरण ले गया : आव्हाड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि ठाणे नगर निगम के अधिकारी कौसा स्थित कोविड-19 अस्पताल से ‘म्हाडा’ की मंजूरी लिए बिना 14 करोड़ रुपये के उपकरण लेकर चले गए हैं।

देश की खबरें | ठाणे नगर निकाय म्हाडा के अस्पताल से उपकरण ले गया : आव्हाड

ठाणे, दो अप्रैल महाराष्ट्र के आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि ठाणे नगर निगम के अधिकारी कौसा स्थित कोविड-19 अस्पताल से ‘म्हाडा’ की मंजूरी लिए बिना 14 करोड़ रुपये के उपकरण लेकर चले गए हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता एवं मुम्ब्रा-कलावा से विधायक आव्हाड ने बताया कि महाराष्ट्र आवास एव क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) जो उनके विभाग के अंतर्गत आता है ने पिछले साल कोविड-19 महामारी चरम पर पहुंचने के दौरान इन उपकरणों को दान में दिया था।

मंत्री ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच अस्पताल की सुविधाओं की समीक्षा की तो उपकरणों को नहीं पाया।

आव्हाड ने कहा कि ठाणे नगर निगम के अधिकारियों ने गैरजिम्मेदाराना कार्रवाई की है और उन्हें सजा दी जानी चाहिए।

मंत्री ने कहा, ‘‘म्हाडा ने इस केंद्र को स्थापित करने में 20 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। ये उपकरण म्हाडा के हैं और ठाणे नगर निगम उन्हें इस तरह से नहीं ले जा सकता। इन उपकरणों को तुरंत कौसा कोविड-19 केंद्र को वापस किया जाना चाहिए नहीं तो मैं पुलिस में शिकायत दर्ज करूंगा।’’

उन्होंने कहा कि 92 वेंटिलेटर भी गायब हैं और ठाणे नगर निगम के अधिकारियों को ठीक हालत में उन्हें यथाशीघ्र कौसा कोविड-19 अस्पताल को लौटाने को कहा गया है।

इस पूरे प्रकरण पर ठाणे नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका या उन्होंने टिप्पणी नहीं की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2021 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).