देश की खबरें | ठाणे: निवेश पर भारी मुनाफा का लालच देकर व्यक्ति से 45 लाख रुपये की ठगी, दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई पुलिस ने निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर एक व्यक्ति से 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 29 मार्च नवी मुंबई पुलिस ने निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर एक व्यक्ति से 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कामोठे निवासी 30 वर्षीय नीलेश अरुण किंगवले और 48 वर्षीय संजय रामभाऊ पाटिल ने कथित तौर पर पांच फरवरी और तीन मार्च के बीच व्यक्ति से धोखाधड़ी की।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने शिकायतकर्ता से निवेश करने वाले एक ऐप पर निवेश करने से भारी मुनाफा मिलने का लालच दिया और उससे विभिन्न बैंक खातों में कुल 44.7 लाख रुपये भेजने के लिए कहा।

साइबर अपराध पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक गजानन कदम ने बताया कि पीड़ित को निवेश के बदले मुनाफे की कोई राशि नहीं मिली और जब इस बार में उसने आरोपियों से पूछा तो वे टालमटोल करने लगे, जिसके बाद सात मार्च को पीड़ित ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने हाल में दोनों को गिरफ्तार कर लिया और पाटिल के परिसर से कई चेकबुक, डेबिट कार्ड, चार मोबाइल फोन और दस सिम कार्ड बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी लगभग 10 साइबर अपराध में संलिप्त हैं।

उन्होंने बताया कि धोखाधड़ी से जुड़े कई बैंक खातों के लेनदेन पर रोक लगा दी गई है, जिसमें कुल 18.51 लाख रुपये की राशि थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट