ठाणे की अदालत ने ससुर की हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा सुनवाई

महाराष्ट्र में ठाणे जिले की एक अदालत ने विवाद में ससुर की पीट पीटकर हत्या करने के जुर्म में एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

Court | Photo Credits: Twitter

ठाणे,11 नवंबर: महाराष्ट्र में ठाणे जिले की एक अदालत ने विवाद में ससुर की पीट पीटकर हत्या करने के जुर्म में एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डीबी बांगड़े ने आरोपी विजय भगवान असवार को बृहस्पतिवार को भारतीय दंड संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया.

अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई और 9,000 रुपये का जुर्माना लगाया. अतिरिक्त लोक अभियोजक वर्षा चंदाने ने आदालत को सूचित किया कि आरोपी का विवाह मृतक रामचंद्र कलप्पा जाधव की बेटी से हुआ था.वकील ने बताया कि दंपति विवाह के दो वर्ष बाद अलग हो गए थे.

उन्होंने बताया कि आरोपी 25 फरवरी 2016 को अपनी ससुराल गया था और उसी दौरान किसी विवाद पर उसने लोहे की छड़ से अपने ससुर पर वार कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में उनकी मौत हो गई.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट