देश की खबरें | विश्व शांति के लिए थाई भिक्षुओं की 32 दिवसीय पदयात्रा लद्दाख में संपन्न हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व शांति के लिए थाईलैंड के बौद्ध भिक्षुओं द्वारा आयोजित 32 दिवसीय 'पदयात्रा' का यहां संपन्न हुई, जिसमें स्थानीय लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वैश्विक शांति निर्माता बताते हुए उनकी सराहना की।

लेह, 16 जुलाई विश्व शांति के लिए थाईलैंड के बौद्ध भिक्षुओं द्वारा आयोजित 32 दिवसीय 'पदयात्रा' का यहां संपन्न हुई, जिसमें स्थानीय लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वैश्विक शांति निर्माता बताते हुए उनकी सराहना की।

इंडियन मायनॉरिटीज़ फाउंडेशन (आईएमएफ) के प्रतिनिधियों ने भी पदायात्रा के अंतिम चरण में भाग लिया। यह एनडीएस स्टेडियम से शुरू हुआ और यहां शांति स्तूप पर संपन्न हुआ, जो समुद्र तल से 11,841 फुट की ऊंचाई पर स्थित है।

शांति पदयात्रा में थाईलैंड, नेपाल, वियतनाम, श्रीलंका, भूटान और अमेरिका के बौद्ध भिक्षुओं के अलावा अन्य धार्मिक संगठनों, श्रद्धालुओं और छात्रों समेत लगभग 2,500 लोग शामिल हुए।

पदयात्रा का उद्देश्य शांति और सद्भाव का संदेश फैलाना था।

थाई भिक्षु महाबोधि इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर (एमआईएमसी) लद्दाख पहुंचे। उन्होंने 12 जून को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से विश्व शांति के लिए 'धम्म पद यात्रा' शुरू की थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त और सम्मानित बौद्ध नेता संघसेना ने कहा, “पूरी दुनिया कई चुनौतियों से गुजर रही है। इसे एक महान नेता की जरूरत है जो शांति और सद्भाव ला सके और वह नेता हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं जो खुद एक कर्मयोगी हैं।”

उन्होंने कहा, “पूरा विश्व प्राचीन ज्ञान के साथ विश्व का नेतृत्व करने के लिए भारत और मोदी की ओर देख रहा है। हम सभी को भाग्यशाली महसूस करना चाहिए कि भारत का नेतृत्व मोदी के हाथों में है जो शांति और सद्भाव का संदेश देते हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\