देश की खबरें | ठाकरे ने हाफकिन संस्थान को कोविड-19 टीके पर अनुसंधान शुरू करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात पर विचार करते हुए हाफकिन संस्थान को कोविड-19 के टीके पर जल्द अनुसंधान करने की जरूरत है।

मुंबई, नौ फरवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात पर विचार करते हुए हाफकिन संस्थान को कोविड-19 के टीके पर जल्द अनुसंधान करने की जरूरत है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि देश में जैव चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में सबसे पुराने संस्थानों में शुमार परेल स्थित हाफकिन संस्थान के संबंध में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी की।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख भी बैठक में मौजूद थे।

हाफकिन संस्थान का मुख्य कार्य विभिन्न बीमारियों के लिए टीका निर्माण और अनुसंधान करना है।

बयान के मुताबिक ठाकरे ने कहा, ‘‘इसलिए बड़े पैमाने पर अनुसंधान करने का समय आ गया है और राज्य सरकार इसके लिए सभी तरह की मदद करेगी। ’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि 121 साल पुराने इस संस्थान को अनुसंधान पर जोर देने के साथ कोविड-19 से बचाव के टीके के उत्पादन के लिए भी प्रयास करना चाहिए।

ठाकरे ने कहा कि राज्य सरकार आगामी दिनों में संस्थान में एक आधुनिक टीका अनुसंधान केंद्र की स्थापना के लिए मदद करेगी।

उन्होंने कहा कि देश को पोलियो मुक्त बनाने में संस्थान ने बड़ी भूमिका अदा की और पिछले छह महीने में 28 करोड़ से ज्यादा टीकों का उत्पादन किया।

उन्होंने कहा कि राज्य के हालत को देखते हुए जरूरी है कि संस्थान जल्द कोविड-19 टीके पर अनुसंधान करे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\