जरुरी जानकारी | कपड़ा उद्योग 20 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य के लिये हरसंभव कदम उठाएगा: एईपीसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कपड़ा निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वस्त्र उद्योग चालू वित्त वर्ष में 20 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य हासिल करने के लिये हरसंभव कदम उठाएगा।

नयी दिल्ली, दो जून कपड़ा निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वस्त्र उद्योग चालू वित्त वर्ष में 20 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य हासिल करने के लिये हरसंभव कदम उठाएगा।

एईपीसी चेयरमैन नरेंद्र गोयनका ने सरकार से सूती धागे के निर्यात को नियंत्रित करने और देश से कपास तथा सूती धागे के निर्यात पर दिये जा रहे लाभ को तत्काल आधार पर कम करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि कपड़ा उद्योग सूती धागे की कीमतों को नियंत्रित करने के लिये तत्काल उपाय करने का फिर से आग्रह करता है। यह पिछले 18 महीनों में 125 प्रतिशत तक बढ़ गया है।

गोयनका ने कहा, ‘‘हम सरकार से कपास की घरेलू बाजार में उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये कुछ महीनों के लिये निर्यात पर पाबंदी लगाने का आग्रह करते हैं...।’’

उन्होंने सरकार द्वारा कपड़ा सलाहकार समूह के गठन की सराहना की।

गोयनका ने कहा कि समूह वस्त्र मूल्य श्रृंखला में विभिन्न पक्षों के बीच एक सक्रिय कड़ी के रूप में कार्य करेगा। इसके अलावा कच्चे माल के भंडारण, उत्पादकता में वृद्धि जैसी समस्याओं को दूर करने में भी भूमिका निभाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी