देश की खबरें | ओडिशा की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परीक्षण शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का परीक्षण सोमवार को शुरू हो गया जो पुरी-राउरकेला मार्ग पर दौड़ेगी।

भुवनेश्वर, 11 सितंबर ओडिशा की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का परीक्षण सोमवार को शुरू हो गया जो पुरी-राउरकेला मार्ग पर दौड़ेगी।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि पुरी और तालचेर रोड स्टेशन के बीच ट्रेन का परीक्षण शुरू हो गया है।

उन्होंने बताया कि पुरी रेलवे स्टेशन से सुबह साढ़े नौ बजे परीक्षण शुरू हो गया और ट्रेन दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तालचेर रोड स्टेशन पहुंचेगी।

भारतीय रेलवे पुरी और राउरकेला के बीच जल्द ही राज्य में दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू करेगा।

यह ट्रेन तटीय और पश्चिमी ओडिशा क्षेत्रों के बीच यात्रियों की सेवा के लिए पुरी-भुवनेश्वर-कटक-ढेंकनाल-अंगुल-राउरकेला मार्ग पर चलेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मई में वर्चुअल माध्यम से पुरी से हावड़ा के बीच ओडिशा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखायी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

AAP नेतृत्व को आत्ममंथन की जरूरत, 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर BJP का हमला

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू