विदेश की खबरें | पूर्वी कांगो में आतंकवादियों ने की 12 ग्रामीणों की हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कांगो के उत्तरी किवु प्रांत में हत्या की ये घटना मंगलवार को हुई। हथियारबंद आतंकवादियों के संगठन ‘एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज’ ने ये हमले किए जिन्हें चरमपंथी इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़ा हुआ माना जाता है।
कांगो के उत्तरी किवु प्रांत में हत्या की ये घटना मंगलवार को हुई। हथियारबंद आतंकवादियों के संगठन ‘एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज’ ने ये हमले किए जिन्हें चरमपंथी इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़ा हुआ माना जाता है।
स्थानीय संगठन मामोव के अध्यक्ष किनोस कटुहो के अनुसार, आतंकवादियों ने बेनी क्षेत्र के तीन गांवों पर हमला किया।
पूर्वी कांगो दशकों से सशस्त्र हिंसा से जूझ रहा है, जहां 120 से अधिक संगठन बिजली, भूमि और मूल्यवान खनिज संसाधनों पर स्वामित्व के लिए लड़ते रहते हैं, जबकि अन्य अपने समुदायों की रक्षा करने की कोशिश करते हैं।
सशस्त्र संघर्ष 2021 के अंत में बढ़ गया जब ‘एम23’ नामक संगठन फिर से उभर कर सामने आया और क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए उसने हमले शुरू कर दिए। समूह को कथित तौर पर पड़ोसी देश रवांडा से समर्थन प्राप्त है, हालांकि रवांडा ने इससे इनकार किया है।
कटुहो ने कहा, ‘‘मंगाजी-कासोंगो गांव में दो लोग मारे गए, मतादी-बेउ में पांच और ममोव में पांच अन्य लोग मारे गए।’’
मामोव प्रमुख चार्ल्स एंडुकाडी के अनुसार, हमलावरों द्वारा मारे गए लोगों में मटाडी-बेउ के ग्राम प्रधान भी थे।
कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने मंगलवार को अपने दावे को दोहराया कि एम23 विद्रोहियों को रवांडा का समर्थन प्राप्त है और कहा कि वह इस मुद्दे पर रवांडा के नेता पॉल कागामे के साथ बातचीत में शामिल नहीं होंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘हम कोई समझौता स्वीकार नहीं करेंगे।’’
संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों ने भी कहा है कि आतंकवादियों को रवांडा से समर्थन मिलता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)