विदेश की खबरें | आतंकवादियों ने सिनाई में गैस पाइपलाइन में विस्फोट किया: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध आतंकवादियों ने शनिवार को बीर अल-अब्द शहर में एक पाइपलाइन के नीचे विस्फोटक रख दिए थे।

अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध आतंकवादियों ने शनिवार को बीर अल-अब्द शहर में एक पाइपलाइन के नीचे विस्फोटक रख दिए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें आकाश में दिखने लगीं। अधिकारियों ने आग बुझाने के लिए गैस के प्रवाह को रोक दिया।

अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर जानकारी दी, क्योंकि वह पत्रकारों से बात करने के लिए अधिकृत नहीं थे और वहां खड़े लोगों ने प्रतिशोधात्मक कार्रवाई के डर से अपना नाम नहीं बताने को कहा।

किसी भी समूह ने अभी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इस्लामिक स्टेट समूह ने दावा किया है कि पिछले हमलों में मिस्र और जॉर्डन तथा इज़राइल दोनों के बीच गैस पाइपलाइनों को निशाना बनाया गया था।

मिस्र सिनाई में इस्लामिक स्टेट के नेतृत्व वाले विद्रोह से जूझ रहा है, जो 2013 में एक निर्वाचित लेकिन विभाजनकारी इस्लामवादी राष्ट्रपति को सेना द्वारा सत्ता से हटाये जाने के बाद तेज हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें