विदेश की खबरें | पाकिस्तान में तेल कंपनी के काफिले पर आतंकवादियों का हमला, 14 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अशांत दक्षिणीपश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में तेल एवं गैस कर्मियों के एक काफिले को आतंकवादियों ने निशाना बनाया, जिसमें सात सैनिकों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। यह काफिला अर्द्धसैनिक बलों की सुरक्षा में जा रहा था।

कराची, 16 अक्टूबर पाकिस्तान के अशांत दक्षिणीपश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में तेल एवं गैस कर्मियों के एक काफिले को आतंकवादियों ने निशाना बनाया, जिसमें सात सैनिकों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। यह काफिला अर्द्धसैनिक बलों की सुरक्षा में जा रहा था।

रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस हमले की निंदा की है।

यह भी पढ़े | Joe Biden के लेख को प्रतिबंधित करने पर Donald Trump ने फेसबुक, ट्विटर को लगाई फटकार.

यह हमला बृहस्पतिवार को सरकारी ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (ओजीडीसीएल) के कर्मियों पर ग्वादर जिले के ओरमारा कस्बे में हुआ।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा अंतर-सेवा जन संपर्क (आईएसपीआर) ने घटना की पुष्टि की और बताया कि हमले के दौरान गोलीबारी में आतंकवादियों को भी क्षति पहुंची है। इस हमले में फ्रंटियर कोर (एफसी) के सात सैनिक और सात निजी सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई।

यह भी पढ़े | कोरोना वैक्सीन में चीन की आवश्यक भूमिका.

ग्वादर में एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ आतंकवादियों ने बलूचिस्तान-हब-कराची तटीय राजमार्ग पर ओरमारा के निकट पहाड़ों से काफिले पर हमला किया। घटना के दौरान दोनों ही तरफ से भारी गोलीबारी हुई। यह काफिल ग्वादर से कराची लौट रहा था।’’

उन्होंने बताया कि इस हमले को साजिश रचकर अंजाम दिया गया है और आतंकवादियों को पहले से ही काफिले के कराची जाने की जानकारी दी। वे काफिले की प्रतीक्षा कर रहे थे। एफसी के अन्य कर्मी काफिले को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में सफल रहे।

चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) की मुख्य विकास परियोजनाओं में ग्वादर बंदगार अहम है और सरकारी संस्थानों के अधिकारी तथा विदेश कर्मचारी यहां भारी सुरक्षा के बीच काम करते हैं।

किसी भी प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन, आतंकवादी संगठन या किसी अन्य समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

रेडियो पाकिस्तान की खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस हमले की निंदा करते हुए इस पर रिपोर्ट मांगी है। खान ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\