देश की खबरें | आतंकवादियों का एक-एक कर सफाया किया जा रहा : जम्मू-कश्मीर डीजीपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात ने मंगलवार को कहा कि पूरे क्षेत्र में जारी विभिन्न अभियानों के तहत आतंकवादियों का एक-एक करके सफाया किया जा रहा है।

जम्मू, 29 जुलाई जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात ने मंगलवार को कहा कि पूरे क्षेत्र में जारी विभिन्न अभियानों के तहत आतंकवादियों का एक-एक करके सफाया किया जा रहा है।

प्रभात ने जम्मू में एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा, “वे (आतंकवादी) पिछले चार वर्षों से यहां सक्रिय हैं। अभियान लगातार जारी हैं। उनका एक-एक करके सफाया किया जा रहा है।”

डीजीपी क्षेत्र में जारी अभियानों और मारे गए आतंकवादियों की संख्या के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

जम्मू-कश्मीर में मौजूदा समय में सक्रिय आतंकवादियों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर प्रभात ने कहा कि इन आंकड़ों का खुलासा सार्वजनिक तौर पर नहीं किया जा सकता।

उन्होंने ‘ऑपरेशन महादेव’ से जुड़े सवाल का सीधा जवाब देने से भी परहेज किया और कहा कि देश के शीर्ष नेता पहले ही इस मामले पर बोल चुके हैं।

सेना के विशिष्ट पैरा कमांडो ने सोमवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके में एक वन क्षेत्र में मुठभेड़ में पहलगाम आतंकवादी हमले के कथित मास्टरमाइंड और उसके दो सहयोगियों को मार गिराया था।

सुलेमान उर्फ आसिफ, जिसे 22 अप्रैल के पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है, सुरक्षा बलों की ओर से ‘ऑपरेशन महादेव’ के नाम से चलाए गए अभियान के दौरान मारा गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी