देश की खबरें | आतंकवादी संगठन और उनके सरगना कश्मीर घाटी से ध्यान हटाकर जम्मू पर केन्द्रित करने की कोशिश में : सिंह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने शनिवार को कहा कि आतंकवादी संगठन और उनके सरगना कश्मीर घाटी से ध्यान हटाकर जम्मू क्षेत्र पर केन्द्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।
नयी दिल्ली, 20 फरवरी केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने शनिवार को कहा कि आतंकवादी संगठन और उनके सरगना कश्मीर घाटी से ध्यान हटाकर जम्मू क्षेत्र पर केन्द्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।
सिंह ने इन घटनाक्रमों के मद्देनजर सुरक्षा बलों द्वारा ‘‘उच्चतम स्तर की सतर्कता’’ बरते जाने और आम जनता को सतर्क रहने का आह्वान किया।
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह और मंत्री के बीच यहां बैठक हुई और इस दौरान इस पर तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
पुलिस प्रमुख ने मंत्री को केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा हालात के बारे में भी जानकारी दी।
सिंह ने कहा कि सुरक्षा बलों ने हाल ही में जम्मू में कुछ बड़ी आतंकी घटनाओं को जिस प्रकार से रोका है उसके लिए उनकी चौतरफा सराहना हो रही है।
बहरहाल, उन्होंने आतंकवादी सगठनों और उनके आकाओं की कश्मीर घाटी से ध्यान हटा कर जम्मू शहर सहित जम्मू क्षेत्र पर केन्द्रित करने की कोशिश के हालिया रुख का जिक्र किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)