उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में आतंकी हमला, दो सुरक्षाकर्मियों की मौत, एक घायल

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में मंगलवार देर रात मोटरसाइकिल सवार कुछ आतंकवादियों ने 'सिक्योरिटी फोर्स रोड प्रोटेक्शन' दल पर गोलियां चला दी, जिसमें कम से कम दो सुरक्षा कर्मी मारे गए और एक अन्य घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर पहुंच, पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पेशावर, 20 जनवरी: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान (Pakistan) में मंगलवार देर रात मोटरसाइकिल सवार कुछ आतंकवादियों ने 'सिक्योरिटी फोर्स रोड प्रोटेक्शन' (Security Force Road Protection) दल पर गोलियां चला दी, जिसमें कम से कम दो सुरक्षा कर्मी मारे गए और एक अन्य घायल हो गया. स्थानीय पुलिस ने बताया कि घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में गोमल थाना क्षेत्र में हुई. उन्होंने बताया कि मृतक सिपाहियों की पहचान खालिद और अयाज के तौर पर हुई है. वहीं सिपाही मोहम्मद रमजान घायल हो गया है.

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर पहुंच, पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और आतंकवादियों (Terrorist) की तलाश शुरू कर दी है. अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

यह भी पढ़ें: Pakistan: सिंध में फिर उठी अलग देश की मांग, पीएम मोदी समेत दुनियाभर के बड़े नेताओं की तस्वीरों के साथ लोगों ने किया प्रोटेस्ट

बता दें कि इन दिनों कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान में कुछ ठीक नहीं है. एक तरफ पाकिस्तान में आर्थिक मंदी ने तांडव मचा रहा है. वहीं, दूसरी तरफ बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के आबाद सिंध देश को लेकर बड़े पैमाने पर आंदोलन जारी है. सिंध के लोग इसे पाकिस्तान से आजाद करने और सिन्धुदेश बनाने की मांग कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड