देश की खबरें | आतंकी मामला: एनआईए ने जम्मू कश्मीर में पांच स्थानों पर छापा मारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने केंद्र शासित प्रदेश में संचालित हो रहे पाकिस्तान समर्थित आतंकी समूहों की नव स्थापित इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को कश्मीर घाटी में पांच स्थानों पर छापा मारा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर,11 जुलाई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने केंद्र शासित प्रदेश में संचालित हो रहे पाकिस्तान समर्थित आतंकी समूहों की नव स्थापित इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को कश्मीर घाटी में पांच स्थानों पर छापा मारा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू कश्मीर में बम, आईईडी और छोटे हथियारों से सिलसिलेवार हमले करने की आतंकवादियों की साजिश की जांच के तहत एजेंसी ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, शोपियां और पुलवामा जिलों में यह अभियान चलाया।

एनआईए प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि सुबह में शुरू किये गए तलाशी अभियान के तहत एनआईए ने कश्मीरी आतंकी समूहों की नव स्थापित इकाइयों और संबद्ध संगठनों के ‘‘हाईब्रिड आतंकियों, तथा आतंकवादियों को मदद पहुंचाने वालों’’ के घरों पर छापा मारा।

हाईब्रिड आतंकी, अपने आकाओं द्वारा सौंपे गये खास राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को अंजाम देते हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘इन संगठनों के प्रति सहानुभूति रखने वालों और इनके सदस्यों के परिसरों पर भी छापा मारा गया।’’ इसमें कहा गया है कि इस दौरान बड़ी मात्रा में संदिग्ध डेटा वाले कई डिजिटल उपकरण जब्त किये गए।

एनआईए, नव गठित समूह द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ), यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट जम्मू एंड कश्मीर (यूएलएफजेएंडके), मुजाहिदीन गजवत-उल-हिंद (एमजीएच), जम्मू एंड कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स (जेकेएफएफ), कश्मीर टाईगर्स, पीएएफ सहित अन्य की जांच कर रही है।

ये समूह पाकिस्तान से संचालित हो रहे आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा, जैश ए मोहम्मद, हिज्बुल मुजाहिदीन, अल बद्र, अलकायदा आदि से संबद्ध हैं।

एनआईए ने बयान में कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में आतंक, हिंसा, और विध्वंसक गतिविधियों को लेकर इन सभी (आतंकी) सदस्यों की जांच की जा रही है। एनआईए को स्टिकी बम/मैग्नेटिक बम, आईईडी, धन, मादक पदार्थ और हथियार/गोलाबारूद के संग्रहण एवं वितरण में इनकी संलिप्तता का संदेह है।’’

एजेंसी ने इन समूहों के खिलाफ पिछले साल 21 जून को स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की थी।

बयान में कहा गया है, ‘‘एनआईए की जांच के अनुसार, साजिश में शामिल पाकिस्तान स्थित आतंकियों के आका लोगों के बीच आतंक फैलाने के लिए कई सोशल मीडिया मंचों का इस्तेमाल करते हैं। वे कश्मीर घाटी में अपने एजेंट एवं सदस्यों को हथियार/गोलाबारूद, विस्फोटक, मादक पदार्थ आदि भेजने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू