Sachin Tendulkar at Wankhede Stadium: भारत-श्रीलंका विश्व कप मैच से पहले होगा वानखेड़े स्टेडियम में तेंदुलकर की प्रतिमा का अनावरण, महाराष्ट्र के CM शिंदे और डिप्टी सीएम फड़णवीस रहेंगे मौजूद

भारत और श्रीलंका के बीच विश्व कप मैच की पूर्व संध्या पर बुधवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की आदम कद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा.

सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा ( Photo Credit: X Formerly As Twitter)

Sachin Tendulkar at Wankhede Stadium: मुंबई, 31 अक्टूबर भारत और श्रीलंका के बीच विश्व कप मैच की पूर्व संध्या पर बुधवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की आदम कद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा. इस साल की शुरुआत में यह पता चला था कि अप्रैल में 50 साल के हो चुके तेंदुलकर की प्रतिमा स्टेडियम के अंदर स्थापित की जाएगी और मंगलवार को यहां उसे अंतिम रूप दिया गया. इस प्रतिमा में इस महान बल्लेबाज को शॉट खेलने की मुद्रा में दिखाया गया है और यह सचिन तेंदुलकर स्टैंड के करीब लगी है. यह भी पढ़ें: वानखेड़े स्टेडियम में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की स्टेचू बनकर तैयार, महाराष्ट्र के CM शिंदे और डिप्टी सीएम फड़णवीस करेगें अनावरण

तेंदुलकर की प्रतिमा के अनावरण समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणनवीस, तेंदुलकर, बीसीसीआई सचिव जय शाह, कोषाध्यक्ष आशीष शेलार के साथ-साथ मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के अधिकारी, अध्यक्ष अमोल काले, सचिव अजिंक्य नाईक और शीर्ष परिषद के अन्य सदस्य शामिल होंगे.

इस प्रतिमा को राज्य के अहमदनगर के चित्रकार-मूर्तिकार प्रमोद कांबले ने बनाया है. नवंबर 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट की श्रृंखला के दौरान यहां भारत के लिए अपना अंतिम टेस्ट खेलने के लगभग 10 साल बाद तेंदुलकर के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Winner Prediction: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी