खेल की खबरें | तेंदुलकर, पठान ने अनंतनाग में महिला क्रिकेट लीग के आयोजन पर सेना की तारीफ की

गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) असीम फाउंडेशन ने भारतीय सेना के साथ भागीदारी कर महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और कोविड-19 के कारण जम्मू-कश्मीर में ठप्प पड़ी खेल गतिविधियों को फिर से शुरू करने के मकसद से इसका आयोजन किया था।

यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘ यह नॉकआउट लीग थी, जिसमें डोरू, अनंतनाग और कुलगाम से 4 टीमों ने भाग लिया था। लीग मैचों के बाद बुधवार को फाइनल खेला गया। इस प्रतियोगिता में कुल मिलाकर 70 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020: महेंद्र सिंह धोनी के रिएक्शन को देखकर अंपायर पॉल राइफल ने नहीं दिया वाइड, डेविड वार्नर ने डगआउट से दी ये प्रतिक्रिया; देखें वीडियो.

इस पहल का अनंतनाग की रूबिया सैय्यद और वरिष्ठ पत्रकार सुनंदन लेले ने भी समर्थन किया। उत्तरी कमान के कर्नल धर्मेंद्र यादव ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की।

तेंदुलकर ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘ मैं टूर्नामेंट के आयोजन के लिए भारतीय सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स और असीम फाउंडेशन को बधाई दूंगा। मैं कड़ी मेहनत कर इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी महिला क्रिकेटरों की सराहना करता हूं। इस खेल की सुंदरता यह है कि यह पुरुष और महिला नहीं बल्कि आपकी प्रतिभा और मेहनत देखता है।’’

यह भी पढ़े | DC vs RR, IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स में होगी रोमांचक जंग, कप्तान स्टीव स्मिथ पिछली हार का ले सकते हैं बदला.

जम्मू कश्मीर रणजी टीम के मेंटोर पठान ने कहा कि इससे नयी प्रतिभा को परखने का मौका मिलेगा।

भारतीय टीम के इस पूर्व हरफनमौला ने कहा, ‘‘ मैंने यहां काफी समय बिताया है और मैं यह कह सकता हूं कि इस क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। मैं इन महिलाओं को मौका देने के लिए 19 राष्ट्रीय राइफल्स और असीम फाउंडेशन को धन्यवाद देना चाहता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)