जरुरी जानकारी | देश में 4.5 लाख टन हरित हाइड्रोजन के उत्पादन संयंत्र के लिए निविदा जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) ने देश में 4.5 लाख टन हरित हाइड्रोजन की उत्पादन सुविधा स्थापित करने के लिए निविदा जारी की है।

नयी दिल्ली, 11 जुलाई सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) ने देश में 4.5 लाख टन हरित हाइड्रोजन की उत्पादन सुविधा स्थापित करने के लिए निविदा जारी की है।

देश में नवीकरणीय ऊर्जा के लिए विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए नोडल एजेंसी के रूप में कार्यरत सेकी ने यह निविदा जारी की है। इसे 'हरित हाइड्रोजन बदलाव के लिए रणनीतिक हस्तक्षेप' (साइट) योजना के तहत स्थापित किया जाना है।

निविदा में कहा गया है कि हरित हाइड्रोजन के प्रस्तावित संयंत्र की स्थापित वार्षिक क्षमता 4.5 लाख टन होगी।

निविदा दस्तावेज के मुताबिक, अनुबंध आवंटित किए जाने की तारीख से सफल बोलीकर्ता को 30 महीने के भीतर इस संयंत्र में उत्पादन शुरू करना होगा।

यह निविदा 10 जुलाई को जारी की गई है और बोलियां आने से पहले की बैठक 28 जुलाई को होने वाली है। बोलियां 11 सितंबर तक जमा की जा सकती हैं।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू