विदेश की खबरें | उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में वर्षाजनित घटनाओं में दस लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी भाग में भारी बारिश से नदियों और अन्य जलाशयों में बाढ़ आने के कारण दस लोगों की मौत हो गयी जबकि 20 अन्य घायल हो गये एवं करीब 50 मकान क्षतिग्रस्त हो गये। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पेशावर, दो सितंबर पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी भाग में भारी बारिश से नदियों और अन्य जलाशयों में बाढ़ आने के कारण दस लोगों की मौत हो गयी जबकि 20 अन्य घायल हो गये एवं करीब 50 मकान क्षतिग्रस्त हो गये। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को एहतियाती कदम उठाने के लिए अलर्ट किया गया है। पर्यटकों को भी अतिरिक्त सावधानी बरतने और नदियों एवं जलाशयों के समीप नहीं रूकने को कहा गया है।

यह भी पढ़े | COVID-19 के कारण ऑस्ट्रेलिया में 30 साल बाद आई मंदी, GDP में 7% की गिरावट दर्ज.

बचाव प्रशासन ने खतरा संभावित क्षेत्रों से लोगों को हटा लिया है।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि स्वात नदी में तीन लोग बह गये। एक व्यक्ति का शव मिला है जबकि दो अन्य को तलाशा जा रहा है। नदी में डूबने वालों में एक पुलिस अधिकारी था।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान: इमरान सरकार के राज में अल्पसंख्यकों का बुरा हाल, पाक की दमनकारी नीतियों के खिलाफ पूरी दुनिया में प्रदर्शन.

बालाकोट में तीन लोग आकस्मिक बाढ़ में बह गये। मानसेहरा के ओगी इलाके में एक मकान के ध्वस्त होने से चार लोगों की जान चली गयी।

प्राधिकरण ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में वर्षाजनित घटनाओं में 20 लोग घायल हो गये जबकि 46 मकान आंशिक रूप से एवं चार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\