देश की खबरें | कश्मीर में तापमान बढ़ा लेकिन न्यूनतम तापमान अब भी शून्य से नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में तापमान में सोमवार रात बढ़ोतरी हुई, लेकिन न्यूनतम तापमान अब भी शून्य से नीचे बना हुआ है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 12 दिसंबर कश्मीर में तापमान में सोमवार रात बढ़ोतरी हुई, लेकिन न्यूनतम तापमान अब भी शून्य से नीचे बना हुआ है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में सोमवार को मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। सोमवार को यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में शामिल अनंतनाग जिले में पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि बारामूला जिले में प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

काजीगुंड में पारा शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग में शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान कार्यालय ने बताया कि 16 दिसंबर तक सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\