देश की खबरें | पंजाब एवं हरियाणा में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब एवं हरियाण में शुक्रवार को तामपान सामान्य से नीचे दर्ज होने की वजह से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है।
चंडीगढ़, पांच फरवरी पंजाब एवं हरियाण में शुक्रवार को तामपान सामान्य से नीचे दर्ज होने की वजह से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है।
दोनों राज्यों के कई स्थानों पर हुई बारिश के एक दिन बाद अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में सामान्य तापमान से तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंड़ीगढ़ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री रहा।
पंजाब के अमृतसर में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 19.5 डिग्री एवं 6.8 डिग्री दर्ज किया गया।
लुधियाना एवं पटियाला में अधिकतम तापमान क्रमश: 19.8 डिग्री एवं 21 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री एवं 5.5 डिग्री दर्ज किया गया।
हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तामपान 20.8 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया।
हिसार एवं करना में अधिकतम तापमान क्रमश: 20 डिग्री एवं 19.2 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.4 डिग्री एवं 5.2 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार एवं रविवार को कई स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)