देश की खबरें | जदयू विधायक अमरेंद्र पांडेय की गिरफ्तारी के लिए समय सीमा बताएं मुख्यमंत्री : तेजस्वी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा कि गोपालगंज हत्या मामले में पुलिस बाहुबली विधायक अमरेंद्र नाथ पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय को कब गिरफ़्तार करेगी?

जियो

पटना, दो जून बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा कि गोपालगंज हत्या मामले में पुलिस बाहुबली विधायक अमरेंद्र नाथ पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय को कब गिरफ़्तार करेगी?

तेजस्वी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, '' हम मुख्यमंत्री से पूछते हैं वो एक समय सीमा बताएं कि एसआईटी जाँच कर कब बाहुबली विधायक पांडेय को गिरफ़्तार करेगी? अगर समय नहीं बताया गया तो आंदोलन होगा''।

यह भी पढ़े | Mumbai High Tide Calender: Cyclone Nisarga के पहले मुंबई में बरसात ने दी दस्तक, यहां जानें इस हफ्ते आने वालें हाई टाइड का टाइम टेबल.

उन्होंने गोपालगंज जिले में कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक पांडेय के खिलाफ लंबित अन्य आपराधिक मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि हत्या के साक्ष्य सहित अनेक गंभीर मामले दर्ज हैं लेकिन उन्हें गिरफ़्तार क्यों नहीं किया जा रहा है?

तेजस्वी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री को सामने आकर स्पष्टता से सरकार की बाध्यता और कारवाई के बारे में अवगत कराना चाहिए।’’

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: दुर्गापुर के एक मंदिर में पूजा-पाठ के दौरान जमा लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का किया उल्लंघन: 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पांडेय का नाम गोपालगंज के राजद नेता जे पी यादव के आवास पर 24 मई की देर शाम हुए हमले के संबंध में दर्ज प्राथमिकी में शामिल किया गया है। जे पी यादव के माता-पिता और एक भाई की इस हमले के दौरान हत्या कर दी गयी। हमले में जे पी यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इस मामले में पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन करने के साथ पांडेय के भाई और भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पुलिस द्वारा विधायक का पता लगाया जा रहा है।

तेजस्वी ने पूछा कि प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने विधायक के कृत्यों को लेकर पर कोई बयान क्यों नहीं दिया है।

विपक्ष के नेता ने 27 मई को राजद के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर मामले की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\