देश की खबरें | टेलीविजन अभिनेता पार्थ समथान की जांच में कोविड-19 की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. “कसौटी जिंदगी की” धारावाहिक के अभिनेता पार्थ समथान ने रविवार को कहा कि उनकी जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

मुंबई, 12 जुलाई “कसौटी जिंदगी की” धारावाहिक के अभिनेता पार्थ समथान ने रविवार को कहा कि उनकी जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

एकता कपूर के धारावाहिक में अनुराग बसु की भूमिका निभाने वाले समथान ने कहा कि कोविड-19 के हल्के लक्षण सामने आने के बाद उन्होंने जांच कराने का फैसला लिया।

यह भी पढ़े | Coronavirus: महाराष्ट्र में थम नहीं रहा COVID-19 का कहर, पिछले 24 घंटे में 7,827 नए मरीजों की हुई पुष्टि, 173 की मौत.

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मेरी जांच में कोविड-19 की पुष्टि हुई है… इसलिए मैं आग्रह करता हूं कि पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए लोग अपनी जांच करवा लें।”

अभिनेता ने कहा कि अब वह स्वयं पृथक-वास में रह रहे हैं और बृहन्मुंबई महानगर पालिका के संपर्क में हैं।

यह भी पढ़े | Rajasthan Congress Crisis: सचिन पायलट के समर्थन में 30 कांग्रेसी और कुल निर्दलीय विधायक, रिपोर्ट.

उन्होंने कहा, “बीएमसी और डॉक्टरों के लगातार संपर्क में हूं। मैं स्वयं पृथक-वास में हूं और उनकी सहायता का आभारी हूं। कृपया सुरक्षित रहें और ध्यान रखें।”

समथान का नाम लिए बिना बालाजी टेलीफिल्म्स ने भी वक्तव्य जारी कर कहा है कि धारावाहिक के एक अभिनेता की जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\