जरुरी जानकारी | कोविड-19 के बहाने साइबर हमले की चेतावनी के बाद दूरसंचार कंपनियों ने सतर्कता बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार कंपनियों ने सरकार की हालिया चेतावनी के बाद नेटवर्क और सिस्टम की सतर्कता बढ़ा दी है। सरकार ने आगाह किया था कि आने वाले दिनों में साइबर हमलावर कोविड-19 के बहाने लोगों और कारोबारियों को बड़े पैमाने पर निशाना बना सकते हैं।

नयी दिल्ली, 23 जून दूरसंचार कंपनियों ने सरकार की हालिया चेतावनी के बाद नेटवर्क और सिस्टम की सतर्कता बढ़ा दी है। सरकार ने आगाह किया था कि आने वाले दिनों में साइबर हमलावर कोविड-19 के बहाने लोगों और कारोबारियों को बड़े पैमाने पर निशाना बना सकते हैं।

एयरटेल ने एक सुरक्षा परामर्श में कहा है कि लगातार निगरानी कर रही है और अगले 5-7 दिनों के लिए सुरक्षा संचालन केंद्र को उच्च जोखिम की स्थिति के लिए तैयार किया गया है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट से अधर में लटकी सरकारी कर्मचारियों की यह मांग, जल्द फैसले की उम्मीद नहीं.

एयरटेल ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण ज्यादातर कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं, और इस कारण जोखिम बढ़ गया है, खासतौर से फिशिंग हमलों को लेकर।

एयरटेल ने अपने ग्राहकों से संभावित हमले से बचने के लिए सभी जरूरी सुरक्षा उपाए करने के लिए कहा है। कंपनी ने कहा, ‘‘इन हमलों से न सिर्फ महत्वपूर्ण कारोबारी गतिविधियों के बाधित होने का जोखिम है, बल्कि आपके ब्रांड की प्रतिष्ठा भी प्रभावित हो सकती है... इन खतरों से बचने के लिए संगठनों को अपने साइबर ढांचे को मजबूत बनाने की जरूरत है।’’

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: पुलवामा जैसा हमला दोहराने की साजिश में जैश-ए-मोहम्मद, डीजीपी दिलबाग सिंह ने किया अहम खुलासा.

विभिन्न रिपोर्टों का हवाला देते हुए एयरटेल ने चेतावनी दी कि ई-मेल, फिशिंग हमले, संदिग्ध वेबपेज, इंटरनेट लिंक, नेटवर्क से जुड़े अन-अपडेटेड सिस्टम और आईडी चोरी के जरिए साइबर हमले शुरू किए जा सकते हैं।

कंपनी ने सुझाव दिया है कि घर से काम करने वाले सभी कर्मचारियों को एंटी-वायरस और अन्य सॉफ्टवेयर पैच अपडेट करने की सलाह दी जाए, और उन्हें नियमित अंतराल पर इस बारे में जागरूकता किया जाए।

संपर्क करने पर वोडाफोन आइडिया के एक प्रवक्ता और रिलायंस जियो के एक सूत्र ने कहा कि सतर्कता के स्तर को बढ़ा दिया है।

पिछले सप्ताह भारत की साइबरसुरक्षा की नोडल एजेंसी सीईआरटी-इन ने संभावित फिशिंग हमले की चेतावनी जारी की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\