देश की खबरें | तेलंगाना : ‘मिस वर्ल्ड’ सुंदरियों ने कला, नृत्य और परंपरा का आनंद लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘मिस वर्ल्ड 2025’ प्रतियोगिता की प्रतिभागियों को बृहस्पतिवार को यहां सरकारी कला एवं शिल्प गांव ‘शिल्पारामम’ की यात्रा के दौरान तेलंगाना की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली और इस दौरान उन्होंने मिट्टी के बर्तन बनाने, चित्रकारी और लोक नृत्य जैसी पारंपरिक कलाओं का आनंद लिया।

हैदराबाद, 22 मई ‘मिस वर्ल्ड 2025’ प्रतियोगिता की प्रतिभागियों को बृहस्पतिवार को यहां सरकारी कला एवं शिल्प गांव ‘शिल्पारामम’ की यात्रा के दौरान तेलंगाना की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली और इस दौरान उन्होंने मिट्टी के बर्तन बनाने, चित्रकारी और लोक नृत्य जैसी पारंपरिक कलाओं का आनंद लिया।

सुबह ठंडी-ठंडी हवा में स्थानीय कलाकारों ने बांसुरी की मधुर धुन और मृदंगम की प्रस्तुतियों के साथ प्रतिभागियों का मन मोह लिया।

कुछ प्रतिभागियों ने मिट्टी के बर्तन बनाने एवं चित्रकला में अपना हाथ आजमाया और कुछ ने भगवान कृष्ण एवं उनकी गोपियों की वेशभूषा में सजे बच्चों से बातचीत की।

कई प्रतिभागियों ने स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर कोलाट्टम लोक नृत्य किया जो आमतौर पर त्योहारों के दौरान मंदिर में किया जाता है।

विभिन्न देशों की प्रतिभागियों को विशिष्ट पोशाक पहने लोक गायकों ‘हरिदासुस’ से भी परिचित कराया गया जो फसल उत्सव ‘संक्रांति’ के दौरान भक्ति गीत गाते हैं।

‘मिस वर्ल्ड 2025’ प्रतियोगिता 10 मई को हैदराबाद में एक भव्य समारोह के साथ शुरू हुई थी और यह 31 मई को समाप्त होगी।

इस आयोजन का लाभ उठाते हुए तेलंगाना सरकार ने एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की ताकि राज्य को पर्यटन और निवेश के केंद्र के रूप में प्रदर्शित किया जा सके।

प्रतिभागी प्रतिष्ठित चारमीनार, मुलुगु जिले में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल रामप्पा मंदिर, यादगिरिगुट्टा में प्रसिद्ध नरसिंह मंदिर और महबूबनगर जिले में 700 साल पुराने बरगद के पेड़ समेत राज्य भर के प्रमुख आकर्षक स्थलों की यात्रा कर चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\