देश की खबरें | अमेरिका में गोलीबारी में जान गंवाने वालों में तेलंगाना के न्यायाधीश की बेटी शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के टेक्सास राज्य में डलास के एक मॉल में हुई गोलीबारी की घटना में जान गंवाने वाले नौ लोगों में हैदराबाद की रहने वाली 27 वर्षीय ऐश्वर्या थाटिकोंडा भी शामिल हैं।

हैदराबाद, आठ मई अमेरिका के टेक्सास राज्य में डलास के एक मॉल में हुई गोलीबारी की घटना में जान गंवाने वाले नौ लोगों में हैदराबाद की रहने वाली 27 वर्षीय ऐश्वर्या थाटिकोंडा भी शामिल हैं।

ऐश्वर्या रंगारेड्डी जिला अदालत में जिला न्यायाधीश की बेटी थीं। न्यायाधीश के एक मित्र ने सोमवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि वह टेक्सास में प्रोजेक्ट इंजीनियर के तौर पर काम कर रही थीं।

ऐश्वर्या का परिवार यहां सरूरनगर में रहता है। उन्होंने शहर के एक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और अमेरिका से स्नातकोत्तर की डिग्री ली थी। इसके बाद वह दो साल से ज्यादा वक्त से वहां काम कर रही थीं।

न्यायाधीश के दोस्त के मुताबिक, ऐश्वर्या ने शनिवार को घटना से पहले अपने परिवार से बात की थी और गोलीबारी की घटना के बाद उनके परिवार ने उन्हें फोन किया था, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं आया।

न्यायाधीश के दोस्त ने कहा, “ परिवार को (उनकी मृत्यु की) खबर रविवार को मिली। वे सदमे में हैं। उन्हें बताया गया है कि ऐश्वर्या के शव को बुधवार तक (यहां भेजने के) प्रयास किए जा रहे हैं।”

‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ अखबार ने खबर दी है कि ऐश्वर्या अपने एक दोस्त के साथ खरीदारी कर रही थी, तभी डलास में ‘एलन प्रीमियम आउटलेट’ में उन्हें गोली मार दी गई।

गोलीबारी की घटना शनिवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हुई थी, जब मॉल लोगों से भरा हुआ था। खबर के मुताबिक, 33 वर्षीय शूटर को पुलिस के एक अधिकारी ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\