देश की खबरें | तेलंगाना: भाजपा विधायक राजा सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में भाजपा के एकमात्र विधायक राजा सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र में दोपहिया वाहन से कहीं आने-जाने से मना किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 29 अगस्त तेलंगाना में भाजपा के एकमात्र विधायक राजा सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र में दोपहिया वाहन से कहीं आने-जाने से मना किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।

उन्हें सरकार द्वारा प्रदान किए गए बुलेट प्रूफ वाहन का उपयोग करने का आग्रह किया गया है।

यह भी पढ़े | Amit Shah Health Update: गृह मंत्री अमित शाह हुए ठीक, जल्द ही AIIMS से होंगे डिस्चार्ज.

पुलिस ने बताया कि विधायक को खतरा होने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

राजा ने शहर के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार द्वारा सुरक्षा के मुद्दे पर 28 अगस्त को लिखा पत्र को प्राप्त करने की पुष्टि की और जानना चाहा कि कौन सा संगठन उनके लिए खतरा बन रहा है।

यह भी पढ़े | Martyr Prashant Sharma: उत्तर प्रदेश सरकार शहीद प्रशांत शर्मा के परिजनों को देगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, घर के एक सदस्य को नौकरी.

विधायक ने एक वीडियो संदेश में यह जानना चाहा है कि उन्हें क्या खतरा है और उन्होंने कहा कि उन्हें कई बार दोपहिया वाहन पर घूमना पड़ता है क्योंकि कुछ क्षेत्रों में संकरी गलियां हैं, जहां चार पहिया वाहन प्रवेश नहीं कर सकते हैं।

विधायक ने वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैं अपना कार्यक्रम नहीं बदल सकता और मैं अपने लोगों से दूर नहीं रह सकता हूं।’’

नगर पुलिस ने एक पत्र में कहा, ‘‘यह देखा गया है कि कई बार आप (राजा) मोटरसाइकिल से इधर-उधर जाते है जो आपके लिए एक बड़ा खतरा है।’’

पत्र में उनसे मोटरसाइकिल का इस्तेमाल नहीं करने और सरकार द्वारा प्रदान किए गए बुलेट प्रूफ वाहन का उपयोग करने का अनुरोध किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड