देश की खबरें | चीन के साथ टकराव मामले में तेलंगाना सरकार, लोग केन्द्र के साथ हैं: मुख्यमंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव ने बुधवार को कहा कि चीन के साथ हिंसक झड़प मामले में उनकी सरकार और लोग केन्द्र सरकार के साथ खड़े हैं।
हैदराबाद, 17 जून तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव ने बुधवार को कहा कि चीन के साथ हिंसक झड़प मामले में उनकी सरकार और लोग केन्द्र सरकार के साथ खड़े हैं।
पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ सोमवार की रात हुई झड़प में एक कर्नल समेत 20 भारतीय सैन्यकर्मी शहीद हो गये थे।
राव ने कहा कि देश की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए और पूरे देश को इस मुद्दे पर एकजुट होना चाहिए।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सीमा पर भारत-चीन झड़प के बारे में उल्लेख किया।
यह भी पढ़े | UN Security Council Elections 2020: यूएनएससी (UNSC) में भारत का पुन: प्रवेश लगभग तय.
राव ने कहा कि चाहे वह चीन हो या कोई अन्य देश, अगर वह भारत की संप्रभुता में दखल देता है, तो उसका माकूल जवाब दिया जाना चाहिए।
विज्ञप्ति में उनके हवाले से कहा गया है, ‘‘किसी को भी सुरक्षा मामलों का राजनीतिकरण करने की कोई जरूरत नहीं है।’’
इस बीच तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष और सांसद एन उत्तम कुमार रेड्डी यहां से लगभग 136 किलोमीटर दूर सूर्यापेट में सेना के शहीद अधिकारी बी संतोष बाबू के परिवार से मिलने गये और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा लिखित एक शोक पत्र उन्हें सौंपा।
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि रेड्डी और कांग्रेस के अन्य नेता बृहस्पतिवार को सूर्यापेट में संतोष बाबू के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)