देश की खबरें | तेलंगाना चुनाव : भाजपा के ई. राजेंद्र ने गजवेल से नामांकन दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक एटाला राजेंदर ने मंगलवार को तेलंगाना के गजवेल विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। वह मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) को चुनौती देंगे।

हैदराबाद, सात नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक एटाला राजेंदर ने मंगलवार को तेलंगाना के गजवेल विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। वह मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) को चुनौती देंगे।

सिद्दिपेट जिले के गजवेल में राजेंद्र जब निर्वाचन अधिकारी के पास नामांकन दाखिल करने गए तब उनके साथ केंद्रीय मंत्री और भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी भी थे।

नामांकन दाखिल करने से पहले राजेंद्र और किशन रेड्डी ने एक रैली की।

राजेंद्र ने संवाददाताओं को बताया कि उन्हें गजवेल में मतदाताओं से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने कहा, ‘‘गजवेल में केवल भाजपा का झंडा ही बुलंद होगा।’’

वह गजेवल के अलावा अपने निर्वाचन क्षेत्र हुजुराबाद से भी चुनाव लड़ रहे हैं। निवर्तमान विधानसभा में गजवेल का प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री राव कर रहे हैं।

राव गजवेल से दोबारा निर्वाचित होने के प्रयास करने के साथ-साथ कामारेड्डी सीट से भी मैदान में हैं।

तेलंगाना की 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\