देश की खबरें | राहुल से मिले तेलंगाना कांग्रेस के नेता, 40 लाख सदस्य बनाने की जानकारी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के नेताओं ने बुधवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत राज्य में कुल 40 लाख सदस्य बनाए जाने के बारे में उन्हें जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 मार्च कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के नेताओं ने बुधवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत राज्य में कुल 40 लाख सदस्य बनाए जाने के बारे में उन्हें जानकारी दी।

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी, प्रभारी मणिकम टैगोर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी, कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन और कई अन्य नेता मौजूद थे।

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस के मुताबिक, उसने पार्टी की सदस्यता लेने वालों का दो लाख रुपये का बीमा करवाया है। राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने आज बीमा की प्रीमियम राशि का चेक भी ‘न्यू इंडिया इंश्योरेंश’ के पदाधिकारियों को सौंपा।

मणिकम टैगोर ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी और तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने 40 लाख सदस्यों के बीमा की प्रीमियम राशि का चेक ‘न्यू इंडिया इंश्योरेंस’ को सौंपा। कांग्रेस पहली ऐसी राष्ट्रीय पार्टी है जिसने अपने सदस्यों का बीमा कराया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने कांग्रेस को अपना परिवार बताया। हम तेलंगाना में विपक्ष में हैं। राज्य, जिला और मंडल स्तर के नेताओं ने इसमें योगदान दिया है।’’

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में राहुल गांधी ने तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से कहा कि वे किसानों के लिए आवाज उठाते रहें।

सूत्रों ने यह भी बताया कि राहुल गांधी अगले महीने तेलंगाना का दौरा भी कर सकते हैं।

उधर, राहुल गांधी ने कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडुराव, चुनाव पर्यवेक्षक पी चिदंबरम के साथ भी बैठक की।

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में गोवा विधानसभा चुनाव में हार के संदर्भ में चर्चा हुई।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\