खेल की खबरें | तेजस्विन ने एशियाई खेलों का क्वालीफाइंग स्तर हासिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अपने करियर में चौथी बार डेकाथलन में हिस्सा ले रहे दिल्ली के तेजस्विन शंकर ने शनिवार को यहां राष्ट्रीय अंतर राज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन स्वर्ण पदक जीतने के दौरान एशियाई खेलों का क्वालीफाइंग स्तर हासिल किया।

भुवनेश्वर, 17 जून अपने करियर में चौथी बार डेकाथलन में हिस्सा ले रहे दिल्ली के तेजस्विन शंकर ने शनिवार को यहां राष्ट्रीय अंतर राज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन स्वर्ण पदक जीतने के दौरान एशियाई खेलों का क्वालीफाइंग स्तर हासिल किया।

चौबीस साल के तेजस्विन ने कुल 7576 अंक जुटाए। उन्होंने दो दिन में 10 स्पर्धाओं में 7500 अंक से एशियाई खेलों के क्वालीफाइंग स्तर को हासिल किया।

राजस्थान के यमनदीप शर्मा 7165 अंक के साथ दूसरे जबकि केरल के गोकुल एस 6937 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

मध्य प्रदेश की स्वप्ना बरमन ने महिला हेप्टाथलन का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने दो दिन में सात स्पर्धाओं में 5918 अंक जुटाकर एशियाई खेलों का कुल 5654 अंक का क्वालीफाइंग स्तर हासिल किया।

दूसरे स्थान पर रहीं तेलंगाना की अगासरा नंदिनी ने भी कुल 5703 अंक के साथ एशियाई खेलों का क्वालीफाइंग स्तर हासिल किया।

सौ मीटर का स्वर्ण पदक जीतने वाली आंध्र प्रदेश की ज्योति याराजी ने 100 मीटर बाधा दौड़ का स्वर्ण पदक 12.92 सेंकेंड के साथ अपने नाम किया और एशियाई खेलों का क्वालीफाइंग स्तर हासिल करने वाली 12वीं खिलाड़ी बनीं।

एशियाई खेलों का बाधा दौड़ का क्वालीफाइंग स्तर 13.63 सेकेंड है।

त्रिकूद खिलाड़ी कर्नाटक के अखिलेश को दाएं पैर में गंभीर चोट लगी और उन्हें एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया।

पुरुष ऊंची कूद में महाराष्ट्र के अनिल कुशारे और कर्नाटक के जेसे संदेश ने 2.24 मीटर के एशियाई खेलों के क्वालीफाइंग स्तर की बराबरी की। कुशारे को स्वर्ण जबकि संदेश को रजत पदक मिला।

पुरुष त्रिकूद में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक तमिलनाडु के प्रवीण चित्रावेल (17.07 मीटर), केरल के अब्दुल्ला अबुबाकर (16.88 मीटर) और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता केरल के एल्धोस पॉल (16.75 मीटर) पहले तीन स्थान पर रहे। तीनों ने 16.60 मीटर के एशियाई खेलों के क्वालीफाइंग स्तर को हासिल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\