देश की खबरें | तेजस्वी सूर्या ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना, पुलिस अफसरों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में पिछले दिनों भाजपा की एक रैली के दौरान हुई हिंसा के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लेते हुए पार्टी की युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने सोमवार को कहा कि उन्होंने कोलकाता और हावड़ा के पुलिस आयुक्तों सहित राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ नवंबर पश्चिम बंगाल में पिछले दिनों भाजपा की एक रैली के दौरान हुई हिंसा के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लेते हुए पार्टी की युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने सोमवार को कहा कि उन्होंने कोलकाता और हावड़ा के पुलिस आयुक्तों सहित राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।

भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा तृणमूल कांग्रेस नीत पश्चिम बंगाल की फासीवादी सरकार एक आतंकवादी की तरह है।

यह भी पढ़े | कर्नाटक में 17 नवंबर से खुलेंगे डिग्री, इंजीनियरिंग और डिप्लोमा कॉलेज, सरकार की तरफ से SOP जारी : 9 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मालूम हो कि गत आठ अक्टूबर को ‘नबन्ना मार्च' के दौरान कोलकाता और निकटवर्ती हावड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों और पुलिस के बीच बृहस्पतिवार को झड़प हो गई थी। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं सहित कई वरिष्ठ नेता घायल हो गए थे।

भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ की ओर मार्च का आह्वान किया था।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र, केरल और झारखंड समेत अन्य राज्यों की तरह अब पंजाब में भी जांच से पहले CBI को लेनी होगी इजाजत, सरकार ने वापस ली अनुमति.

कर्नाटक के दक्षिणी बेंगलुरू से सांसद सूर्या ने आरोप लगाया प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्याकर्ताओं पर रसायन मिश्रित पानी की बौछार की गई और तृणमूल कांग्रेस के ‘‘गुंडो’’ ने छतों से बम भी फेंका।

उन्होंने कहा, ‘‘ममता बनर्जी की जमीन खिसकती जा रही है और अगले विधानसभा चुनाव के बाद वहां भाजपा की सरकार बन रही है। ममताजी इस सच्चाई को नहीं पचा पा रही हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं को चुप कराने के लिए वह हिंसा और राजनीतिक हत्यों का सहारा ले रही हैं। पिछले डेढ़ सालों में राज्य में 120 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या की गई है।’’

भाजयुमो अध्यक्ष सूर्या ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में पुलिस थाने तृणमूल कांग्रेस के ‘‘शाखा कार्यालयों’’ की तरह काम करते हैं और अधिकारी राज्य सरकार के हाथों की ‘‘कठपुतली’’ बने हुए हैं।

युवा भाजपा नेता ने बताया कि उन्होंने कोलकाता और हावड़ा के पुलिस आयुक्तों के साथ ही राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को विशेषाधिकार हनन का एक नोटिस दिया है।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू