देश की खबरें | राजद की इफ्तार पार्टी में तेजस्वी और राबड़ी ने नीतीश की अगवानी की, चिराग ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर शुक्रवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जो देखते-देखते ही बड़े राजनीतिक कार्यक्रम में तब्दील हो गई।

पटना, 22 अप्रैल बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर शुक्रवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जो देखते-देखते ही बड़े राजनीतिक कार्यक्रम में तब्दील हो गई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ राबड़ी के आवास से महज कुछ दूर स्थित निवास से पैदल ही आए और वहां मौजूद लोग याद करने लगे कि वह आखिरी बार कब अपनी पूर्ववर्ती के आवास पर आए थे, जो उनके धुर विरोधी व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी हैं।

राजनीतिक कटुता के बावजूद सामाजिकता के दर्शन हुए और पार्टी के संभावित उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव सहित राबड़ी के पूरे परिवार ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

नीतीश जैसे ही अपने स्थान पर बैठे, चिराग पासवान, जो उनसे कुछ समय पहले ही वहां पहुंचे थे, ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। जो लोग चिराग को नीतीश पर हमले करते देखते आए हैं, वे इस दृश्य को देखकर शायद ही अपनी आखों पर विश्वास कर पाए होंगे।

नीतीश ने इफ्तारी ग्रहण की और इस दौरान लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव उनके बगल में बैठे थे। दोनों के नजदीक लालू के परिवार के अन्य सदस्य भी बैठे नजर आए, जिनमें उनकी बड़ी बेटी और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती भी शामिल थीं।

इस घटना के बाद उम्मीद के अनुरूप सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो गया। लोग इसे बिहार में बड़े राजनीतिक उलटफेर का संकेत बताने लगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\