देश की खबरें | गाजियाबाद में किशोरी का शव पंखे से लटकता मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र के सुदामा पुरी में एक किशोरी का शव कमरे के छत के पंखे से लटकता बरामद किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गाजियाबाद (उप्र), 17 नवंबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र के सुदामा पुरी में एक किशोरी का शव कमरे के छत के पंखे से लटकता बरामद किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देहात पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि सुदामा पुरी में नेहा (16) बृहस्पतिवार को अपने कमरे के छत के पंखे से लटकी मिली ।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में किशोरी के पिता कुशमवीर ने वेव सिटी पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में पिता ने आरोप लगाया कि उन्हें उनके पड़ोसी ने बताया कि लकी नाम का एक लड़का उनके घर आया था जब उनकी बेटी नेहा घर पर अकेली थी।

यादव ने कहा कि उन्होंने प्राथमिकी में लकी का नाम लेते हुए उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि लड़की ने अपने परिवार के सदस्यों की अनुपस्थिति में लड़के को बुलाया था, बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे लड़की को एक पड़ोसी ने लड़के के साथ देखा, जिसने उसके पिता को सूचित किया।

उन्होंने कहा कि मोबाइल पर सूचना मिलने पर नेहा के पिता और भाई घर पहुंचे और छत पर गए, जहां से लड़का भागने की कोशिश कर रहा था।

अधिकरी ने बताया किे उनलोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है कि लड़की ने अपने माता-पिता के डर से आत्महत्या की या लड़के ने उसे उकसाया था।

उन्होंने बताया कि लड़की की कॉल डिटेल खंगाली गई है जिससे पता चला है कि वह अक्सर लड़के से बात करती थी।

डीसीपी यादव ने कहा, ऑनर किलिंग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\