देश की खबरें | खिलौने के बहाने दुष्कर्म की मंशा से बच्चे को ले गया किशोर, फिर कर दी हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के हल्दी कला गांव में एक

प्रयागराज, एक जनवरी जिले के हल्दी कला गांव में एक

13 वर्षीय किशोर दुष्कर्म की मंशा से अपने छह वर्षीय दोस्त को खिलौना देने के बहाने ले गया। लेकिन प्रयास में विफल रहने पर उसने बच्चे की ईंट मार कर हत्या कर दी। आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

छह वर्षीय बच्चे की हत्या करने के आरोपी किशोर को पुलिस ने हिरासत में लेकर किशोर संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

यमुनानगर औद्योगिक क्षेत्र थाने के एसएचओ महेश मिश्र ने बताया कि रविवार को एक 13 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लिया गया और उसकी निशानदेही पर घटना के समय प्रयुक्त आला कत्ल, खून लगी ईंट और बाल अपराधी द्वारा पहने हुए कपड़े बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि हल्दी कला गांव के कामरान सिद्दीकी ने 27 दिसंबर को औद्योगिक क्षेत्र थाना में अपने छह वर्षीय बेटे तमीम की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और अगले दिन उनके घर के पास बेटा का शव पाया गया था। बच्चे के सिर पर किसी पत्थर से चोट मारी गई थी।

मिश्र ने बताया कि आरोपी को पुलिस संरक्षण में लेकर जुटाए गए सबूतों के आधार पर जुर्म की धारा 377 आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की धारा 5एम/6 जोड़ी गई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि खिलौना देने के बहाने वह तमीम को एक खंडहर में ले गया था। उसका इरादा तमीम के साथ दुष्कर्म करने का था।

उन्होंने बताया कि जब तमीम शोर मचाने लगा और उसने अपने माता पिता को इस बारे में बताने की धमकी दी, तो आरोपी ने उसके सिर पर ईंट से प्रहार किया और वहां से भाग गया।

पुलिस के मुताबिक, दोनों लड़के दोस्त थे और आपस में खेलते कूदते थे। आरोपी बाल अपराधी अक्सर तमीम के घर आया करता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\