देश की खबरें | दिल्ली के रोहिणी में किशोर ने एक कंपनी के प्रतिनिधि की चाकू मारकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के रोहिणी में एक किशोर ने महिला मित्र को लेकर हुए विवाद के बाद खाना पहुंचाने वाली कंपनी के एक प्रतिनिधि की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर दिल्ली के रोहिणी में एक किशोर ने महिला मित्र को लेकर हुए विवाद के बाद खाना पहुंचाने वाली कंपनी के एक प्रतिनिधि की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार को विजय विहार इलाके की है जब निखिल तोमर (19) ने दीपक (28) पर चाकू से कई वार किए।

पुलिस के अनुसार पिछले सप्ताह दोनों के बीच एक महिला मित्र को लेकर झगड़ा हुआ था।

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) अमित गोयल ने कहा, ‘‘दीपक और निखिल दोनों का ही आपराधिक इतिहास रहा है।’’

पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को मंगलवार शाम पांच बजकर 20 मिनट पर निरंकारी भवन के पास चाकू मारने की घटना के संबंध में कॉल आई थी। गोयल ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और दीपक को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद निखिल की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गोयल ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया और अपने फरार साथियों के बारे में जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार तोमर ने यह भी बताया कि दीपक के साथ उसका विवाद उन दोनों की एक महिला मित्र के कारण हुआ था।

उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं और मामले में जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\