नयी दिल्ली, नौ सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को 14 वर्षीय एक किशोर ने पुलिस को फोन करके जामा मस्जिद के पास एक व्यक्ति के बंदूकें लेकर खड़े होने की शनिवार को कथित रूप से गलत सूचना दी।
एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें एक सूचना मिली थी कि जामा मस्जिद के पास बंदूकों के साथ एक व्यक्ति मौजूद है। हमने प्रोटोकॉल के जरिए इस सूचना की पुष्टि करने का प्रयास किया, लेकिन यह गलत जानकारी निकली, जो 14 वर्षीय एक किशोर ने दी थी। सब कुछ नियंत्रण में है।’’
उन्होंने बताया कि पुलिस अहम स्थानों पर तैनात है।
उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डेरी इलाके से एक व्यक्ति को जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।
आरोपी ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि बंदूकें और विस्फोटक लेकर एक ऑटो-रिक्शा प्रगति मैदान क्षेत्र की ओर जा रहा है, जहां जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया है।
दिल्ली में शनिवार को शुरू हुए दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY