जरुरी जानकारी | तकनीकी कपड़ों पर मुंबई में प्रदर्शनी 'टेक्नोटेक्स' का होगा आयोजन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जर्मनी, स्विट्जरलैंड, रूस और दक्षिण कोरिया समेत 30 देशों के 250 से भी अधिक खरीदारों के 22 फरवरी से मुंबई में शुरू होने वाली 'टेक्नोटेक्स 2023' प्रदर्शनी में हिस्सा लेने की उम्मीद है।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी जर्मनी, स्विट्जरलैंड, रूस और दक्षिण कोरिया समेत 30 देशों के 250 से भी अधिक खरीदारों के 22 फरवरी से मुंबई में शुरू होने वाली 'टेक्नोटेक्स 2023' प्रदर्शनी में हिस्सा लेने की उम्मीद है।

कपड़ा मंत्रालय में संयुक्त सचिव राजीव सक्सेना ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तकनीकी कपड़ों पर केंद्रित यह प्रदर्शनी 22 से 24 फरवरी तक चलेगी।

सक्सेना ने कहा कि इस प्रदर्शनी में 30 से अधिक देशों से 250 से अधिक खरीदारों के आने की उम्मीद है। इस तीन-दिवसीय प्रदर्शनी में कारोबारों के बीच बैठकों के अलावा संगोष्ठियों एवं सम्मेलनों का भी आयोजन किया जाएगा।

इसके अलावा कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल प्रदर्शनी के अंतिम दिन सीईओ फोरम की अध्यक्षता भी करेंगे। सक्सेना ने उम्मीद जताई कि इस दौरान भारत में तकनीकी कपड़े बनाने के लिए कुछ समझौते किए जा सकते हैं।

इसमें महाराष्ट्र आयोजक राज्य के तौर पर शामिल होगा जबकि कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं मध्य प्रदेश भागीदार राज्य के तौर पर शिरकत करेंगे।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rohit Sharma IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू