देश की खबरें | 'जम्मू में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी, स्टार्ट-अप का मिलेगा प्रोत्साहन'

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पंचायती राज दिवस पर जम्मू में आयोजित जिस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे, उसमें एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उनके मुताबिक इसका मकसद स्टार्ट-अप को प्रोत्साहित करना और देश में आजीविका के लिए अपनाए जा रहे विभिन्न नए विकल्पों के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पंचायती राज दिवस पर जम्मू में आयोजित जिस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे, उसमें एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उनके मुताबिक इसका मकसद स्टार्ट-अप को प्रोत्साहित करना और देश में आजीविका के लिए अपनाए जा रहे विभिन्न नए विकल्पों के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

प्रधानमंत्री मोदी 24 अप्रैल को ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ के मौके पर जम्मू कश्मीर की यात्रा करेंगे और करोड़ों रुपये की औद्योगिक परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार सिंह ने जम्मू में मंत्रालय द्वारा लगाए गए एक दर्जन से अधिक स्टॉल्स (अस्थायी दुकानें) की समीक्षा की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मंत्रालय के विभिन्न विभागों और इकाइयों की ओर से लगाए गए स्टॉल्स में ग्रामीण और कृषि क्षेत्र के लिए लाभकारी आधुनिक प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष का प्रदर्शन किया जाएगा।

बयान के मुताबिक, ‘‘सिंह ने सोमवार को सांबा जिले के पल्ली पंचायत में 500 किलोवाट के सौर संयंत्र और प्रदर्शनी के अन्य विषयों का परीक्षण किया था। इस संयंत्र को रिकार्ड समय में पूरा किया गया है।’’

इसका निर्माण सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\