जरुरी जानकारी | तकनीकी खराबी के कारण दो दिन में एअर इंडिया की तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ान प्रभावित हुईं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विमानन कंपनी ‘एअर इंडिया’ की पिछले दो दिन में कम से कम तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ान तकनीकी गड़बड़ी के कारण प्रभावित हुई हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
मुंबई/ नयी दिल्ली, 15 मार्च विमानन कंपनी ‘एअर इंडिया’ की पिछले दो दिन में कम से कम तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ान तकनीकी गड़बड़ी के कारण प्रभावित हुई हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि शिकागो और वैंकुवर की उड़ानों को विमानों में तकनीकी गड़बड़ी के कारण मंगलवार को रद्द कर दिया गया। दोनों उड़ानों को बोइंग 777 विमान के जरिये संचालित किया जाना था।
इस बीच, सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा पेरिस से दिल्ली आने वाली एक उड़ान रद्द करनी पड़ी।
इस संबंध में जानकारी के लिए संपर्क किए जाने पर एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान संख्या एआई126 को 14 मार्च को तकनीकी गड़बड़ी के कारण रद्द करना पड़ा था।
प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रभावित यात्रियों को हर प्रकार की मदद दी गई और उन्हें वैकल्पिक उड़ानों में भेजने के हर प्रयास किए जा रहे हैं। हमें अपने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद है।’’
अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इन तीन उड़ानों के रद्द होने से कितने यात्री प्रभावित हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)