टीमें पहले आस्ट्रेलिया का अनुकरण करना चाहती थी, पर अब यह जगह हमने ले ली है: मोईन

स्टार आल राउंडर मोईन अली को इस चलन में कुछ बुराई नहीं लगती कि प्रतिद्वंद्वी टीमें सफेद गेंद के क्रिकेट में उनके ‘तरीके’ को अपनाने की कोशिश कर रही हैं जो वैश्विक टूर्नामेंट में उनकी अपार सफलता हासिल करने के बाद हुआ है.

moeen ali (Photo Credit : Instagram)

अबुधाबी, 25 नवंबर : स्टार आल राउंडर मोईन अली (Moeen Ali) को इस चलन में कुछ बुराई नहीं लगती कि प्रतिद्वंद्वी टीमें सफेद गेंद के क्रिकेट में उनके ‘तरीके’ को अपनाने की कोशिश कर रही हैं जो वैश्विक टूर्नामेंट में उनकी अपार सफलता हासिल करने के बाद हुआ है. आस्ट्रेलिया में हाल में टी20 विश्व कप जीतने के साथ ही इंग्लैंड की टीम एक ही चक्र में टी20 और वनडे विश्व कप ट्राफी जीतने वाली पहली टीम बन गयी. इयोन मोर्गन ने इंग्लैंड के 2015 विश्व कप में निराशाजनक अभियान के बाद टीम के सोचने के तरीके और खेलने की शैली में आमूलचूल बदलाव किया और जोस बटलर इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं.

इंग्लैंड की सफेद गेंद की टीम के अहम सदस्य मोईन को लगता है कि अन्य टीमों के लिये मैच में अपनाये जाने वाले उनके आक्रामक रवैये का अनुकरण करना स्वभाविक है. उन्होंने इसके लिये 1990 के दशक और 2000 के दशक के शुरू में दबदबा रखने वाली आस्ट्रेलियाई टीम का उदाहरण दिया. मोईन ने अबुधाबी टी10 लीग के मौके पर पीटीआई से कहा, ‘‘इस ‘टेम्प्लेट’ (तरीके) के बारे में काफी समय बात की गयी थी. मुझे लगता है कि अब हम बेहतर टीम बन चुके हैं. मोर्ग्स (मोर्गन) ने इस तरीके को लाकर मानसिकता में बदलने में शानदार काम किया है जो सबसे मुश्किल हिस्सा है. ’’ यह भी पढ़ें : New Zealand Beat India: टॉम लाथम की धुआंधार शतक के बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत को 6 विकेट से हराया

उन्होंने कहा, ‘‘अब हम विभिन्न परिस्थितियों, अलग टीमों के खिलाफ अनुकूलित हो सकते हैं, डेथ ओवर में अलग गेंदबाजों का इस्तेमाल कर सकते हैं और बल्लेबाजी क्रम में भी लचीलापन है. यह टीम आगे और बेहतर ही होगी. ’’ इंग्लैंड का यह ‘टेम्प्लेट’ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिये मानदंड बन गया है. इस 35 साल के खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ उदाहरण के तौर पर जब आस्ट्रेलिया की टीम ट्राफियां जीतती थी तो हर कोई उनका अनुकरण करना चाहता था. अब इंग्लैंड ने 50 ओवर और टी20 विश्व खिताब जीता है और टीमें हमारा अनुकरण करना चाहती हैं. ’

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Preview: आज जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Streaming In India: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\