देश की खबरें | केरल में नाबालिग बच्चों के साथ छेड़खानी के आरोप में शिक्षक, छात्र गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल पुलिस ने जिले के पनूर इलाके से एक संस्थान के शिक्षक और 22 वर्षीय छात्र को तीन नाबालिग बच्चों के साथ कथित रूप से छेड़खानी करने के आरोप में पॉक्सो कानून के तहत गिरफ्तार किया है। तीनों बच्चे धार्मिक शिक्षा के लिए वहां गए थे।

कन्नूर (केरल), सात जून केरल पुलिस ने जिले के पनूर इलाके से एक संस्थान के शिक्षक और 22 वर्षीय छात्र को तीन नाबालिग बच्चों के साथ कथित रूप से छेड़खानी करने के आरोप में पॉक्सो कानून के तहत गिरफ्तार किया है। तीनों बच्चे धार्मिक शिक्षा के लिए वहां गए थे।

पनूर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी छात्र को शनिवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, वहीं शिक्षक को सोमवार को गिरफ्तार करके थलासेरी उपअदालत में पेश किया गया।

पीड़ित बच्चों के माता-पिता द्वारा पिछले सप्ताह प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्र को कोझिकोड़ जिले के कोसिलांडी से जबकि आरोपी शिक्षक को तमिलनाडु के त्रिची से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि छुट्टियों के बाद संस्थान खुलने पर जब बच्चों ने वहां जाने से इंकार दिया, तब उनके माता-पिता को इस घटना की जानकारी हुयी । पीड़ित बच्चों की उम्र 12 से 14 साल के बीच की है।

पुलिस को मिली तहरीर के अनुसार, घटना छुट्टियों से पहले की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\