जरुरी जानकारी | कोविड महामारी के मद्देनजर कई चुनौतियों का सामना कर रहा चाय उद्योग: विशेषज्ञ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चाय उद्योग पिछले दो वर्षों में कोविड महामारी की तबाही से अछूता नहीं रहा है। यह क्षेत्र कीमतों में आई कमी और अधिक उत्पादन लागत की स्थिति से जूझ रहा है। दूसरी ओर चाय कारोबार से जुड़ी इकाइयां गुणवत्ता और निर्यात बढ़ाने पर अधिक ध्यान देने की मांग कर रही हैं।

कोलकाता, दो जनवरी चाय उद्योग पिछले दो वर्षों में कोविड महामारी की तबाही से अछूता नहीं रहा है। यह क्षेत्र कीमतों में आई कमी और अधिक उत्पादन लागत की स्थिति से जूझ रहा है। दूसरी ओर चाय कारोबार से जुड़ी इकाइयां गुणवत्ता और निर्यात बढ़ाने पर अधिक ध्यान देने की मांग कर रही हैं।

चाय पत्ते तोड़ने पर प्रतिबंध के कारण, महामारी की शुरुआत के बाद से पिछले कुछ वर्षों में उत्पादन में भी कमी देखी गई है। उत्पादन वर्ष 2019 में 139 करोड़ किलोग्राम रह जो वर्ष 2020 में 125.8 करोड़ किलोग्राम और वर्ष 2021 में 132.9 करोड़ किलोग्राम पर आ गया। इस साल अक्टूबर तक 105 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ है।

उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, उत्पादन में गिरावट से नीलामी में उच्च कीमत प्राप्त करने में मदद मिली है।

भारतीय चाय संघ (टीएआई) के महासचिव प्रबीर भट्टाचार्य ने कहा कि हालांकि औसत नीलामी मूल्य वर्ष 2020 में 206 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था, लेकिन अगले वर्ष यह घटकर 190.77 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में अब तक औसत कीमत 204.97 रुपये प्रति किलोग्राम रही है।

भट्टाचार्य ने कहा, हालांकि, यह वृद्धि पूरे उत्तर भारत में मजदूरी में वृद्धि के साथ-साथ ऊर्जा, उर्वरक और ‘लॉजिस्टिक्स’ की लागत में वृद्धि के कारण हुई है।

विशेषज्ञों ने कहा कि चाय का घटता निर्यात भी उद्योग के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है। वर्ष 2019 में 25.2 करोड़ किलोग्राम के उच्चतम स्तर से, यह निर्यात वर्ष 2020 में घटकर 21 करोड़ किलोग्राम और वर्ष 2021 में 19.6 करोड़ किलोग्राम रह गया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में निर्यात, लगभग 20 करोड़ किलोग्राम होने की उम्मीद है।

भारतीय चाय निर्यात के लिए अस्थाई रूप से ईरान के बाजार का नुकसान भी एक बड़ा झटका है।

आईटीए के सचिव सुजीत पात्रा ने कहा, ‘‘ईरान ने भारतीय चाय के लिए ऑर्डर देना क्यों बंद कर दिया है, यह किसी को पता नहीं है। स्वतंत्र देशों के राष्ट्रकुल के बाद, ईरान लगभग 2.8 करोड़ किलोग्राम औसत वार्षिक ऑर्डर के साथ दूसरा सबसे बड़ा आयातक है।’’

सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि वर्ष 2022 में अब तक रूस, यूक्रेन और कजाकिस्तान सहित राष्ट्रकुल देशों ने भारत से लगभग 3.9 करोड़ किलोग्राम चाय का आयात किया है।

राष्ट्रकुल देशों में रूस, सबसे बड़ा आयातक देश है जहां से लगभग 1.9 करोड़ किलोग्राम का औसतन वार्षिक ऑर्डर होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड