जरुरी जानकारी | धन की कमी कका सामना कर रहे खय उद्योग को चाय बोर्ड ने अपने पैरों पर खड़ा होने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चाय बोर्ड को केंद्र से धन प्राप्त करने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जो पिछले पांच वर्षों से एक स्तर पर ‘स्थिर’ बना हुआ है। चाय बोर्ड के उपाध्यक्ष अरुण कुमार रे ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, 20 जून चाय बोर्ड को केंद्र से धन प्राप्त करने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जो पिछले पांच वर्षों से एक स्तर पर ‘स्थिर’ बना हुआ है। चाय बोर्ड के उपाध्यक्ष अरुण कुमार रे ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने चाय उद्योग को खुद के पैरों पर खड़े होने का अपील की और कहा कि निर्यातकों को पेय के प्रचार और ब्रांडिंग के लिए योगदान करना होगा।

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.

इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित एक वेबिनार में बोलते हुए, रे ने कहा कि बोर्ड को सब्सिडी के रूप में सरकार से जो धन प्राप्त होता है उसका वह 90 प्रतिशत धनराशि खर्च करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘अब बोर्ड को वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और उम्मीद है कि चीजें अगले साल सुधरेंगी।’’ उन्होंने कहा कि केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के तहत आने वाले वैधानिक निकाय ने पुनर्रोपण सब्सिडी को कुछ समय के लिए ठंडे बस्ते में डाल रखा है।

यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.

उनके अनुसार, भारतीय चाय उत्पादकों को आर्थोडॉक्स चाय के निर्माण पर अधिक ध्यान देना चाहिए, जिसका बेहतर निर्यात बाजार है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस साल निर्यात दो से तीन करोड़ किलोग्राम कम हो सकता है क्योंकि निर्यात की खेप कम हुई है।’’

रे ने चाय के उत्पादन स्थान का पता लगाये जा सकने, खाद्य सुरक्षा मानदंडों को अपनाने और उसमें अधिकतम अवशेष स्तर की सीमा रखने पर भी जोर दिया।

टी बोर्ड के अध्यक्ष पी के बेजबरुआ ने कहा कि चाय उद्योग जिन समस्याओं का सामना कर रहा है, उसका मूल कारण अतिरिक्त आपूर्ति की स्थिति है।

उन्होंने कहा कि हालांकि आपूर्ति की कमी के कारण चाय की कीमतें इस समय बढ़ रही हैं, लेकिन यह लंबे समय तक नहीं चलेगा।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण, चाय के बाहर चाय की खपत काफी हद तक कम हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags


संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 127 रनों से शिकस्त, सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड