जरुरी जानकारी | टीसीएस ब्रिटेन में 1,500 तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने बुधवार को कहा कि वह अगले साल तक ब्रिटेन में 1,500 तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती करेगी।

नयी दिल्ली, 10 फरवरी भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने बुधवार को कहा कि वह अगले साल तक ब्रिटेन में 1,500 तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती करेगी।

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री लिज ट्रस और टीसीएस के सीईओ राजेश गोपीनाथन के बीच मुंबई में सोमवार को हुई बैठक के बाद यह घोषणा की गई।

बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था, नवाचार, प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश जारी रखने और कार्यबल कौशल विकसित करने को लेकर टीसीएस की प्रतिबद्धता पर चर्चा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ब्रिटेन के कुछ बड़े कॉरपोरेट की वृद्धि यात्रा में सहभागी बनकर और नई पहल तथा सेवाओं की शुरुआत के लिए सहायक के रूप में टीसीएस ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाए रखने में मददगार रहा है।

ब्रिटेन में टीसीएस के कार्यबल में 54 देशों के लोग शामिल हैं, जिनमें से 28 प्रतिशत महिलाएं हैं।

वित्त वर्ष 2020 के अंत में ब्रिटेन के बाजार से कंपनी की आय 2.7 अरब पाउंड थी।

पाण्डेय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\