जरुरी जानकारी | टीसीएस का शेयर करीब सात प्रतिशत चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का शेयर शुक्रवार को करीब सात प्रतिशत चढ़ा। इससे कंपनी के बाजार पूंजीकरण में 94,866.26 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।।

नयी दिल्ली, 12 जुलाई देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का शेयर शुक्रवार को करीब सात प्रतिशत चढ़ा। इससे कंपनी के बाजार पूंजीकरण में 94,866.26 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।।

टीसीएस ने बृहस्पतिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में शुद्ध लाभ 8.7 प्रतिशत बढ़कर 12,040 करोड़ रुपये रहा। आलोच्य अवधि में राजस्व 5.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 62,613 करोड़ रुपये हो गया। उसके बाद आज उसके शेयर में उछाल आया।

बीएसई पर शेयर 6.68 प्रतिशत उछलकर 4,184.90 रुपये पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह सात प्रतिशत बढ़कर 4,199 रुपये पर पहुंच गया था।

एनएसई पर यह 6.59 प्रतिशत उछलकर 4,182.45 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 94,866.26 करोड़ रुपये बढ़कर 15,14,133.45 करोड़ रुपये हो गया।

शेयर सेंसेक्स और निफ्टी में सबसे अधिक लाभ कामने वाला रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\