जरुरी जानकारी | टीसीएस शेयर पुनर्खरीद: टाटा संस ने 9,997 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर की पेशकश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा संस ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के हाल में संपन्न 16,000 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर पुनर्खरीद के दौरान 9,997 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर की पेशकश की।

नयी दिल्ली, छह जनवरी टाटा संस ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के हाल में संपन्न 16,000 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर पुनर्खरीद के दौरान 9,997 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर की पेशकश की।

शेयर बाजार को दी गयी सूचना के अनुसार टीसीएस की सबसे बड़ी शेयरधारक टाटा संस ने पेशकश के दौरान 3.33 करोड़ शेयर की पेशकश की।

टीसीएस के अनुसार पेशकश के तहत 3,000 रुपये प्रति इक्विटी के हिसाब से 5.33 करोड़ से अधिक शेयर की पुनर्खरीद की गयी। इसमें से टाटा संस के 3,33,25,118 शेयर को पुनर्खरीद पेशकश के तहत स्वीकार किया गया।

सूचना के अनुसार पुनर्खरीद पेशकश करीब 16,000 करोड़ रुपये की थी। यह 18 दिसंबर, 2020 को खुला और एक दिसंबर 2021 को बंद हुआ।

टाटा संस द्वारा पेशकश की गयी शेयर का मूल्य 9,997.5 करोड़ रुपये था।

इसके अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और आरबीआई एमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड ने टीसीएस के क्रमश: 16.69 लाख और 7.69 लाख शेयर की पेशकश की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi-Dehradun Expressway Inauguration: अब सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से देहरादून, 14 अप्रैल को PM मोदी के हाथों होगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Score Update: राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

‘I Love My Daughter’: यूपी के मेरठ में तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत, पिता ने कहा- 'बेटी की खुशी सबसे ऊपर' (Watch Video)