देश की खबरें | रामदेवरा तीर्थ के वार्षिक मेले में अन्य राज्यों से आने वाले यात्री वाहनों को कर में छूट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार ने जैसलमेर जिले के रामदेवरा तीर्थ के वार्षिक मेले में अन्य राज्यों से आने वाले यात्री वाहनों को कर में छूट देने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में वित्त विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
जयपुर, 28 अगस्त राजस्थान सरकार ने जैसलमेर जिले के रामदेवरा तीर्थ के वार्षिक मेले में अन्य राज्यों से आने वाले यात्री वाहनों को कर में छूट देने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में वित्त विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार, मोटर वाहन कर एवं विशेष पथ कर में यह छूट मेला अवधि 29 अगस्त, 2022 से 10 सितंबर, 2022 (कुल 13 दिन) तक मिलेगी।
गौरतलब है कि मेले में आने वाले यात्री वाहनों के लिए 10 दिनों की अवधि में देय कर लगभग 17 हजार रुपए प्रति वाहन होता था, लेकिन छूट को स्वीकृति मिलने के बाद अब प्रति वाहन यह कर घटकर 6,500 रुपये रह गया है।
सरकारी द्वारा जारी बयान के अनुसार, रामदेवरा वार्षिक मेले में अन्य राज्यों से हर साल करीब 1,500 वाहन आते हैं। बयान के अनुसार, कर में छूट देने के फैसले से राज्य सरकार पर करीब 1.67 करोड़ रुपये का वित्तीय भार पड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा 2018 और 2019 में भी राजस्थान मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 88 (8) के अन्तर्गत जारी परमिट पर आने वाले वाहनों पर देय कर का परिहार किया गया था। 2020 और 2021 में कोरोना महामारी के कारण यह छूट नहीं दी गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)