जरुरी जानकारी | कर 'विवाद से विश्वास' योजना के लिए 30 अप्रैल तक घोषणापत्र देना होगाः सीबीडीटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि कर विवादों के समाधान के लिए संचालित 'विवाद से विश्वास' योजना का लाभ उठाने के इच्छुक करदाताओं को 30 अप्रैल तक घोषणापत्र दाखिल करना होगा।

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि कर विवादों के समाधान के लिए संचालित 'विवाद से विश्वास' योजना का लाभ उठाने के इच्छुक करदाताओं को 30 अप्रैल तक घोषणापत्र दाखिल करना होगा।

आयकर विभाग ने एक अक्टूबर, 2024 को शुरू की गई इस योजना के तहत घोषणापत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि पहली बार अधिसूचित की है।

आयकर विभाग ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने 30 अप्रैल, 2025 को अंतिम तिथि अधिसूचित की है, जिस दिन या उससे पहले प्रत्यक्ष कर 'विवाद से विश्वास' योजना, 2024 के तहत कर बकाया के संबंध में घोषणाकर्ता नामित प्राधिकारी को घोषणापत्र दे सकता है।"

इस योजना का लाभ वे करदाता उठा सकते हैं, जिनके मामले रिट और विशेष अनुमति याचिका (अपील) सहित विवाद/अपील में लंबित हैं। लगभग 35 लाख करोड़ रुपये की कुल 2.7 करोड़ प्रत्यक्ष कर मांगों पर विभिन्न कानूनी मंचों पर विवाद चल रहा है।

विवाद से विश्वास योजना, 2024 की घोषणा बजट 2024-25 में की गई थी। इस योजना का लाभ उठाने वाले करदाताओं को विवादित कर मांग का 110 प्रतिशत भुगतान करना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड